
OnePlus 13s 5G : आज, 5 जून 2025 को OnePlus ने भारत में अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s 5G को लॉन्च कर दिया है। ये फोन OnePlus 13 सीरीज का हिस्सा है और खास तौर पर भारतीय मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है।
OnePlus 13s 5G: लॉन्च डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानिए
OnePlus 13s आज इंडिया में ऑफिशियल रूप से लॉन्च कर दिया गया है, इस फोन को आप वनप्लस स्टोर से खरीद सकते हैं , साथ ही आप इसको अमेजॉन या फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी वेबसाइट से आसानी से खरीद सकते हैं | OnePlus 13s के बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चे चल रहे हैं |
कीमत और वैरिएंट्स
OnePlus 13s 5G की कीमत भारत में Rs. 59,990 से शुरू होती है। ये कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए है।
OnePlus 13s 5G शानदार EMI और ऑफर्स
- डिस्काउंट: कुछ वैरिएंट्स पर Rs. 2,000 तक का डिस्काउंट।
- EMI ऑप्शन्स: Bajaj Finserv और अन्य पार्टनर्स के साथ नो-कॉस्ट EMI।
- एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन के बदले Rs. 5,000 तक का एक्सचेंज बोनस।